मां बनने वाली है अमृता अरोरा?
कुछ महीने पहले शादी करने वाली अभिनेत्री अमृता अरोरा जल्दी ही खुशखबरी देने वाली है। हाल में उन्हें कमबख्त इश्क की पार्टी में देखा गया जहां उनके बढे हुए पेट को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता था कि वे मां बनने वाली है।
हालांकि अभी तक अमृता और उनके पति शकील लद्दाख ने इस बारे में कुछ नही बताया है। लेकिन कुछ लोगों ने अमृता को अपनी मां के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाते हुए देखा है।
जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ नोजर शेरियार अमृता का इलाज कर रहीं है। जब अमृता से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वे डॉक्टर के पास रूटिन चेकअप के लिए गईं थी।
अब सच्चाई क्या है यह तो अपने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications