आम्रपाली अंग्रेजी बोलने में असक्षम
तीन बहूरानिया में बहू बिदिया की भूमिका कर रही आम्रपाली गुप्ता उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है और वह हिंदी माध्यम से पढाई लिखाई की है. यही वजह है कि वह मुंबई में सबसे अंग्रेजी में गिटर पिटर करके बातें नही कर पाती है और इससे उसे तब काफी शर्मिंदगी महसूस होती है जब उसके सभी साथी कलाकार धाराप्रवाह अंग्रेजी में बाते करते हैं.
लेकिन आम्रपाली ने अब इसका भी हल निकाल लिया है. वह अपने साथ काम कर रहे मानव नाईक (मंजीत) और कादम्बरी कदम (जानकी) से धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में सहायता ले रही है और इसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है और उसकी अंग्रेजी में सुधार हो रहा है.
आम्रपाली ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की है, यही वजह है कि उसकी अंग्रेजी में धाराप्रवाह नही है. इसलिये मानव और कादम्बरी उसे अंग्रेजी सिखाने में सहायता कर रहे हैं. उसने कहा कि वह पहले लोगो से ज्यादा घुलमिल नही पाती थी और बातें नही करती थी लेकिन अब उसकी झिझक काफी हद तक दूर हो गई है और वह खुलकर बातें कर पाती है.


Click it and Unblock the Notifications