#Jhatka: ऐश्वर्या राय बच्चन के हॉट सीन देखकर बुरी तरह भड़के बिग बी!

आखिरकार वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था। ऐ दिल है मुश्किल की वजह से एक बार फिर बच्चन खानदान में तनातनी हो चुकी है। वजह वही है - ऐश्वर्या राय के हॉट सीन।

पिंकविला डॉट कॉम की एक एक्स्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को इस सीन से दिक्कत हो चुकी है। और वो अपनी नाराज़गी खुलकर ज़ाहिर कर चुके हैं।

Ae Dil Hai Mushkil

गौरतलब है कि जब ये सीन शूट करने की बात थी तब भी ऐश्वर्या राय ने साफ मना कर दिया था और करण जौहर के लाख समझाने के बाद वो मानी थीं। लेकिन फिल्म बनने के बाद करण जौहर से बात कर अमिताभ बच्चन ने वो सीन छोटा करवा दिया।
["अच्छा है पता चला कि ऐश्वर्या के बारे में लोग सोचते क्या क्या हैं" - अमिताभ बच्चन]

लेकिन जो भी बचा था उसका कुछ हिस्सा टीज़र में दिखा और बस इसे देखते ही फिर बच्चन साहब का पारा चढ़ गया। ऐश्वर्या राय को इससे पहले ही हिदायत मिल चुकी थी कि ऐसा सीन नहीं करें इसलिए बच्चन साहब को गुस्सा आना लाज़िमी था।
[ऐ दिल है मुश्कल की इन तस्वीरों पर भड़के हैं बिग बी?]

इसलिए जहां अभिषेक बच्चन ने केवल करण जौहर के लिंक को रिट्वीट कर दिया वहीं अमिताभ बच्चन ने फिल्म के बारे में बात ही नहीं की। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की वजह से बच्चन परिवार शर्मिंदा हो गया हो

अभिषेक ने की इंसल्ट
हाल ही में अभिषेक ने सबके सामने ऐश का हाथ छोड़ दिया लेकिन शायद लोग वो पल भूल गए जब आईफा अवार्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐश ने सबके सामने अभिषेक से झगड़ा कर उनका तमाशा बनाया था।

रेखा मां
हाल ही में एक अवार्ड शो में रेखा से अवार्ड लेते समय ऐश ने उन्हें रेखा मां कहकर संबोधित किया और हर कोई बस चौंक कर रह गया।

सब कुछ मां
वहीं ऐश्वर्या राय अपनी मां को इतना ज़्यादा तवज्जो देती है कि हर जगह अपने नए परिवार को थैंक यू कहना भूल ही जाती हैं। कभी कभी भले ही पा अमिताभ बच्चन को थैंक यू मिल भी जाए लेकिन जया बच्चन को ऐसा सौभाग्य कभी नहीं मिला।

बेस्ट दो लोग
हाल ही में ऐश से पूछा गया कि अपने अलावा कौन सी औरत सबसे ज़्यादा पसंद हैं तो उनका जवाब था मेरी मां और बेटी। यहां भी कहीं उनकी मां जया बच्चन का नाम नहीं आया।

पर्पल लिप्स
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय पर्पल लिप्स के साथ रेड कार्पेट पर चलीं। वो क्या सोच रही थीं पता नहीं लेकिन इस बात से जब पूरा देश शर्मिंदा हो गया तो परिवार तो बेचारा क्या ही करता।

धूम 2
धूम 2 में ऐश का पेयर ऋतिक रोशन के अपोज़िट था जबकि फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थे। इसके बाद हद तब हो गई जब ऐश ने ऋतिक रोशन के साथ एक लिपलॉक किया। जिसके बाद बच्चन परिवार की काफी खिल्ली उड़ाई गई।

घर छोड़ना, घर तोड़ना
बच्चन परिवार ने हमेशा जताया है कि उनकी फैमिली एक हैप्पी फैमिली है। लेकिन हाल ही में जब ऐश अपने मायके में रहने लगीं तो उनके और जया बच्चन के बीच खटपट की बातें खुलकर सामने आ गईं।

कमबैक
ऐश के कमबैक की काफी खबरें चलाई गईं। लेकिन जज़्बा बुरी तरह फ्लॉप हुई वहीं ऐश की ओवरएक्टिंग की जगहंसाई भी हुई। दिलचस्प ये कि बच्चन परिवार ने इस बार उनका साथ नहीं दिया।

जया बच्चन से दिक्कतें
ऐश्वर्या राय को जया बच्चन से काफी दिक्कतें हैं और पता नहीं कहां से ये बातें मीडिया के सामने आ गईं और बच्चन परिवार को खासी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X