मैं पत्रकार बनना पसंद करूंगा : अमिताभ

अमिताभ ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं पत्रकार बनना पसंद करूंगा। वास्तव में वर्ष 1970 के दशक के दौरान अपने साक्षात्कार में मैंने बार-बार इस बात का जिक्र किया कि अपने अगले जन्म में मैं पत्रकार बनना चाहूंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं ऐसा इसलिए कहता हूं, क्योंकि मैं महसूस करता हूं कि जब कभी आपकी अंतरात्मा वास्तविकता से मेल नहीं खाती तो यह एक बहुत कठिन स्थिति हो जाती है। ऐसे समय में आप घर लौटना चाहते हैं और खुद को बिल्कुल अलग करते हैं और फिर कोई निर्णय लेते हैं।"
अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म 'रण' के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे। इस फिल्म में उन्होंने 24 घंटे के एक समाचार चैनल के प्रमुख की भूमिका निभाई है।
फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में परेश रावल और रीतेश देशमुख की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन परेश रावल बॉलीवुड रण राम गोपाल वर्मा रीतेश देशमुख bollywood paresh rawal ram gopal varma rann reitesh deshmukh


Click it and Unblock the Notifications