अमिताभ को मिली ईश्वर की सलाह

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर उन्हें मिले एक ईमेल का जिक्र किया है, जिसमें उनकी भगवान से बात हुई है। भगवान ने उनके प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी प्रार्थना अनसुनी नहीं रहती, इसलिए निडर होकर समस्याओं का सामना करो।
अमिताभ के लिखे गए कुछ प्रश्न और ईश्वर के जवाब:
अमिताभ: इतनी अनिश्चितता के दौर में हम चिंता किए बिना कैसे रह सकते हैं?
ईश्वर:अनिश्चितता टाली नहीं जा सकती, लेकिन चिंता छोड़ कर जिंदगी संवार सकते हो।
अमिताभ: आदमी हमेशा परेशानियों में क्यों घिरा रहता है?
ईश्वर: जिस तरह सोना कभी आग में तपे बिना नहीं दमक सकता, उसी तरह अच्छे लोगों को हमेशा परीक्षा देनी पड़ती है और उसी से उनका जीवन बेहतर होता है।
अमिताभ: मैं अपने जीवन को बेहतर कैसे बनाऊं?
ईश्वर: अतीत को लेकर दु:खी मत हो और वर्तमान को आत्मविश्वास के साथ जीते हुए निडर होकर भविष्य का सामना करो।
अमिताभ: कठिन समय में कैसे प्रेरणा पाएं?
ईश्वर: कभी यह मत देखो कि हमें अभी कितनी दूर जाना है, बल्कि हमेशा यह देखो कि हमने कितना सफर तय कर लिया है।
अमिताभ: कई बार मुझे लगता है मेरी प्रार्थना आप नहीं सुन रहे?
ईश्वर: कोई भी प्रार्थना अनसुनी नहीं रहती।


Click it and Unblock the Notifications