बिग बी का बेटा बनकर खुश है कन्नड़ अभिनेता
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुदीप को रामगोपाल वर्मा की फिल्म रण में अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका मिली है। इस भूमिका को पाकर खुश हुए सुदीप का कहना है कि बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक बड़ी उपलब्धि है।
रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'रण' में सुदीप अमिताभ के पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने से कहा, "मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि उस समय कितना खुश हुआ जब वर्मा ने मुझे 'रण' में जय मलिक की भूमिका निभाने के लिए कहा। यह जानकर मैं और उत्साहित हुआ कि मुझे अमिताभ जैसे अद्वितीय अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।"
इस फिल्म में अमिताभ 'इंडिया 24/7' नाम के एक समाचार चैनल के मालिक की भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ और सुदीप के अलावा परेश रावल, रजत कूपर, रितेश देशमुख, मनीषा कोइराला, पूरब कोहली और गुल पनाग भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications