सांवरिया से प्यार या शाहरुख़ से टक्कर
ख़बर है कि बिग बी ने सांवरिया फ़िल्म देखने के बाद रणबीर और सोनम को अपने हाथों से लिखा ख़त और फूलों का गुलदस्ता भिजवाया है. ख़त में अमिताभ ने बड़े ही शायराना अंदाज़ मैं में रणबीर और सोनम की तारीफों के पुल बांधें हैं और उनसे ये सवाल किया है की क्या उन्होंने कभी बेथोवेन की धुन सुनी है.
इस धुन में ऑर्केस्ट्रा की तेज़ धुन के बाद बांसुरी की मधुर धुन सुनाई देती है. बिग बी ने रणबीर को तेज़ आंधी और सोनम को हवा के झोंके की उपमा दी है.
अमिताभ का सांवरिया के लिए ये प्यार कहीं किंग खान से उनकी टक्कर कातो इशारा नहीं कर रह है. क्यूंकि उसी दिन शाहरुख़ की 'ॐ शान्ति ॐ' भी रेलीस हुई और उसे सांवरिया से भी ज़बरदस्त ओपनिंग मिली है.
अनकहे शब्दों में अमिताभ ये बताने की कोशिश कर रहे हैं की उन्हें सांवरिया अच्छी लगी और 'ॐ शान्ति ॐ' नहीं. वरना एक ख़त और गुलास्तातो मन्नतमें भी पहुँच जाता. आपको बता दें की मन्नत किंग खान के बंगले का नाम है.


Click it and Unblock the Notifications