अमिताभ-शाहरूख की जोड़ी दूबारा पर्दे पर

इस फिल्म का निर्देशन फराह खान करने वाली है। फराह ने अभी तक दो फिल्में मैं हूं ना और ओम शांति ओम बनाई थी दोनों ही फिल्मे सुपरहिट रही थी।
कुछ समय पहले तक लग रहा था कि दोनों अब एक साथ फिल्म नही बनाएंगे। कुछ न कुछ वजहों से दोनो में तकरार की खबरें आ रही थी। लेकिन हाल में जब अमिताभ शाहरूख से मिलने उनके घर पहुंचे तो सब हैरान रह गए।
एक सुत्र के अनुसार,'' फिलहाल शाहरूख कंधे की सर्जरी के बाद आराम फरमा रहे है। इस दौरान फरहा खान ने फिल्म के बारे में शाहरूख से बात की। शाहरूख खाली समय में फिल्म के बारे में अध्ययन कर रहे है। जहां बिग बी ने फिल्म के लिए तारिखें दे दी है वही शाहरूख के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।''


Click it and Unblock the Notifications