पर्दे पर अपनी जवानी के दिन याद करेंगे दो सुपर स्टार

लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर है कि इन दोनो स्टार्स के बेटे यानी अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर भी नज़र आएंगे। यानी इस फिल्म में दो जनरेशन एक साथ काम करने वाली है।
अगर अमिताभ और अभिषेक की बात करें तो ये दोनों बंटी और बबली, कभी अलविदा ना कहना, सरकार और सरकार राज में साथ काम कर चुके हैं लेकिन यह ऐसा पहला मौका है जब ऋषि कपूर और रणबीर कपूर साथ में काम करेंगे।
यह फिल्म दो बुजुर्गों की कहानी है, जिनका रोल अमिताभ और ऋषि करेंगे। जो अपने जवानी के दिनों को हमेशा याद किया करते हैं। इस कहानी में अभिषेक और रणबीर अपने-अपने पापा की जवानी का रोल करेंगे।
वैसे अमिताभ और ऋषि ने साथ साथ कूली, अमर अकबर, नसीब, जैसी फिल्में की हैं जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं। देखने वाली बात यह होगी कि करीब 28 साल बाद इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर क्या रंग जमाती है।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर बॉलीवुड मेहरूनिसा रणबीर कपूर सुधीर मिश्रा bollywood mehrunnisa ranbir kapoor rishi kapoor sudhir mishra


Click it and Unblock the Notifications