शिल्पा से बदला ले रहें है अमिताभ?
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पर्याय रहे है। उनकी यह बादशाहत उस समय टूटी जब शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन के रियलिटी शो बिग ब्रदर को जीत लिया। मीडिया ने उन्हें 'द दिवा फ्राम इंडिया' से नवाजा।
इस पदवी से अमिताभ की बादशाहत को धक्का लगा था। उस समय तो बच्चन परिवार चुप रह गया और मौके की ताक में लग गया। तो फिर अब मौका मिल गया। इस साल अमिताभ को रियलिटी शो बिग बॉस 3 की मेजबानी करने का मौका मिला है।
पिछले साल यह काम शिल्पा को सौंपा गया था। शिल्पा की प्रसिद्धि से बिग बी की जलन उस वक्त सबको नजर आ गई थी जब आईफा पुरस्कारों के दौरान ब्रिटेन में एक प्रशंसक ने आईफा के उपर से एक मिनी हेलिकाप्टर उड़ाकर शिल्पा के नाम का बैनर लहराया था जिसमें शिल्पा का स्वागत वाक्य लिखा गया था।
अब दो साल बाद शिल्पा के शो को करने के लिए बिग बी का तैयार हो जाना अपने आप में अनोखी बात है, क्योंकि शो इतना खास भी नहीं है जिसकी मेजबानी करना अपने आप में अनोखी बात हो। हो सकता है अमिताभ इसके जरिए शिल्पा से बदला ले रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











