अमिताभ हुए ट्विटर पर उड़ी अफवाहों से परेशान

दरअसल, 11.11.11 की दोपहर होते होते इंटरनेट पर यह अफवाह उड़ गयी कि ऐश्वर्या ने बेटे को जन्म दिया है। लोंगों ने अमिताभ बच्चन को ट्वीट करके शुभकामनाएं भी देनी शुरू कर दीं। इसके बाद अमिताभ ने ट्वीट किया, 'ऐश्वर्या को बेटा होने के बधाई संदेश मिल रहे हैं!! हैरानी है कि लोगों को इस बारे में ऐश्वर्या से ज्यादा जानकारी है!! यह पूरी तरह से झूठी और गलत खबर है।'
पिछले दिनों मीडिया में यह खबर उड़ाई गयी थी कि ऐश 11 नवंबर को बच्चे को जन्म देने वाली है। इसके लिए वो सिजेरियन भी करवा सकती हैं। कहा जा रहा था कि इसके लिए सेवन स्टार हॉस्पिटल में सारी तैयारियां भी करवा ली गई हैं।
खैर, हम आपको बता दें कि ऐश अब अपनी प्रेगनेंसी के लिए अस्पताल में एडमीट हो चुकी हैं और डॉक्टर्स भी उनकी सुरक्षा के साथ साथ सारी जरूरतों का ख्याल रख रहे हैं।
अब देखते हैं की बच्चन परिवार का चिराग आने में और कितने दिन लगाता है। ऐश्वर्या के इस बच्चे पर तो सट्टा बाजार भी नजर रखे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications