बिग बी का मोबाइल हुआ जाम
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 67वें जन्मदिन पर एसएमएस के जरिए प्रशंसकों, परिवारजनों और रिश्तेदारों के 1,207 बधाई संदेश मिले। उन्होंने कहा कि संदेशों की भरमार से उनका मोबाइल जाम हो गया था।
अमिताभ ने रविवार रात अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा, "दूसरों से मिले प्यार और लगाव के लिए मैं स्वयं को बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह वह सबसे महान ऋण है जिसे मैं अपने साथ कब्र में लेकर जाऊंगा और इसे कभी भी लौटा नहीं सकूंगा। परिवारजनों और दोस्तों ने मुझे फोन किए और 1207 बधाई संदेशों से मेरा मोबाइल जाम हो गया।"
जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए बिग बी के घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications