दिल्ली 6 में अमिताभ भी है!

अभी तक केवल अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर ही चर्चा में थे। अमिताभ का तो कहीं अता पता भी नही था। लेकिन फिल्म रिलीज होने के दिन बात खुलनी ही थी। अमिताभ फिल्म में अभिषेक के दादा की भूमिका में है।
फिल्म में अभिषेक की दादी की भूमिका में बीते जामने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान है। अभी तक फिल्म के प्रोमोज में अमिताभ को कही नही दिखाया गया था। अब प्रमोज में वहीदा को अमिताभ की तस्वीर की तरफ यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि यह उनके पति है।
फिल्म में अमिताभ का प्रवेश अंत में होता है जहां पर फिल्म एक खास दौर से गुजरती है। इस दृश्य में असली जीवन के पिता पुत्र को एक साथ दिखाया गया है।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन दिल्ली 6 राकेश ओमप्रकाश मेहरा सोनम कपूर dilli 6 rakeysh omprakash mehra sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications