गुस्सा नहीं दिखाते अमिताभ

अमिताभ ने विशेष साक्षात्कार में कहा, "सेलेब्रेटी जब विवाद पैदा करते हैं तो विवादों में घिरते हैं परंतु जब वे विवाद पैदा नहीं करते तब भी कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है। मसलन, अगर मैं छींकता हूं तो भी विवाद खड़ा हो सकता है और अगर मैं ऐसा नहीं करता तो भी विवाद पैदा होता है।"
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए छोटे पर्दे पर अपनी तीसरी पारी शुरू करने जा रहे अमिताभ ने कहा, "हमें विवादों के साथ जीना पड़ता है। मैं यह मान चुका हूं कि मेरे साथ विवाद खड़े होने हैं। मैं गुस्सा करता हूं पर इसे जाहिर नहीं करता। कम से कम मीडिया के समक्ष तो अपने गुस्से को नहीं प्रकट करता।"
ब्लॉगिंग के बारे में इस महान अभिनेता का कहना है कि उन्हें इसका जुनून हो गया है। अमिताभ ने कहा, "ब्लॉग एक ऐसा माध्यम है जहां मैं खुद से बात कर सकता हूं। अब यह मेरे लिए एक जुनून सा बन गया है।"
यह पूछे जाने पर क्या वह खुद 'बिग बॉस' के घर में रहना पसंद करेंगे तो अमिताभ ने कहा, "मैं 'बिग बॉस' के घर में नहीं पसंद नहीं करुं गा। आप बिना अखबार और मोबाइल के कैसे तीन महीनों तक अलग-थलग रह सकते हैं?"


Click it and Unblock the Notifications