Ooo: दीपिका के साथ सलमान - आमिर से मैं हूं बेहतर, इस सुपरस्टार ने किया एलान!
अमिताभ बच्चन आजकल कुछ भी ट्वीट करते हैं तो लोग हंसते हंसते पागल हो जाते हैं। और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए एक जॉब एप्लीकेशन जारी किया है।
दरअसल, हाल ही में एक न्यूज़पेपर ने एक आर्टिकल किया जिसके अनुसार, शाहिद - आमिर जैसे छोटे एक्टर्स को अब हीरोइनें मिलना मुश्किल हो जाता है।

दीपिका - कैटरीना सब लंबी पड़ जाती है। अब सच्चाई ये है कि वाकई शाहरूख - सलमान सब छोटे एक्टर्स हैं और उनकी हाइट मैच करना काफी मुश्किल है।
ट्विंकल खन्ना तो कई बार मज़ाक भी उड़ा चुकी है। जब भी उनसे पूछा जाता है कि उनके पति के पांस ऐसा क्या है जो खान एक्टर्स के पास नहीं है तो ट्विंकल का जवाब होता है मेरे पति के पास थोड़े Inches ज़्यादा है।
खैर, अब अमिताभ बच्चन ने भी इस आर्टिकल के साथ अपनी जॉब एप्लिकेशन बनाई है। उन्होंने लिखा कि मेरी हाइट 6 फीट 2 इंच है। ऐसी कोई मुश्किल नहीं आएगी।


Click it and Unblock the Notifications