VIDEO: जब मुबंई के लोकल ट्रेन में दिखे सुपरस्टार.....
[गपशप] बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने लोगों को तब हैरान किया जब वे मुंबई के लोकल ट्रेन में ट्रैवल करते दिखे।
दरअसल, इसके पीछे भी अमिताभ बच्चन की कुछ मंशा था। उन्होंने लोकल ट्रेन में पहुंचकर लोगों के साथ साथ सौरभ निंबकर को भी सरप्राइज दिया। सौरभ बिग बी के शो 'आज की रात जिंदगी' में आ चुके हैं।
'अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ काम करना चाहता हूं..'
सौरभ ट्रेन में सफर करते हुए गिटार बजाते हैं और लोगों के मनोरंजन के साथ साथ कैंसर मरीजों के लिए पैसे भी जमा करते हैं। लिहाजा, बिग बी ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए लोकल का सहारा लिया।
बिग बी ने ट्रेन में गाना भी गाया, वह भी अपना सुपरहिट- रंग बरसे ट्रैक.. उनका यह अंदाज लोगों के दिल छू गया और यात्रियों ने झटपट बिग बी का वीडियो भी बना लिया। नीचे देखें वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications

