अक्षय कुमार हो गए OUT, इस थ्रिलर सीक्वल में दिखेंगे ये तीन स्टार्स- धमाकेदार!
साल 2002 में आई अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, परेश रावल की फिल्म आंखें की सीक्वल एक बार फिर चर्चा बटोर रही है। पहले इस सीक्वल से बिग बी के साथ अर्जुन रामपाल, अभिषेक बच्चन का नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन की जोड़ी दिख सकती है।
बाहुबली 2 को धूल चटाकर, संजू ने बनाया धमाकेदार BOX OFFICE रिकॉर्ड
आंखे 2 के लिए जहां बिग बी फाइनल माने जा रहे हैं। वहीं, सुशांत और कार्तिक आर्यन से बातचीत जारी है। खास बात है कि इस प्रोजेक्ट से अक्षय कुमार ने पहले ही हाथ पीछे खींच लिया है। अक्षय कुमार ने खुद ही इस फिल्म से दूरी बना ली.. क्योंकि फिलहाल वे बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स में उलझे हुए हैं।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि यदि इन तीन स्टार्स ने फिल्म को साइन कर लिया तो यह दर्शकों के लिए काफी नया होगा। बिग बी के साथ सुशांत और कार्तिक को देखना दिलचस्प होगा.. अंधे आदमी के किरदार में ऋतिक रोशन (काबिल) और अक्षय कुमार (आंखें) ने ऐसा अभिनय किया है, जिसे टक्कर देना इन दो अभिनेताओं के लिए अच्छा चांस होगा। यह किसी चैलेंज से कम नहीं।
बहरहाल, यहां जानें आज तक अक्षय कुमार ने किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications