अमिताभ सबसे स्टाइलिश हैं : सोफिया
एमटीवी की वीजे और प्रसिद्ध गायिका सोफिया चौधरी का मानना है कि बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन देश के सबसे स्टाइलिश पुरुष हैं।
कोलकाता फैशन वीक-द्वितीय में मंदिरा विर्क द्वारा डिजायन परिधान में रैंप पर कैटवाक करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में सोफिया ने कहा, "स्टाइल के मामले में बच्चन साहब की कोई सानी नहीं है। वह एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जो हर सांचे में फिट बैठते हैं और अच्छे लगते हैं।"
सोफिया ने कहा, "मुझे फैशन से बहुत प्यार है। साड़ी महिलाओं का सबसे सुंदर परिधान है। हमारे डिजायनरों ने साड़ी को एक स्टाइल सिंबल के रूप में प्रस्तुत किया है।"


Click it and Unblock the Notifications