अमिताभ ने लिखा 'दीवाली पर बतौर शगुन खेलें पत्ते'
भले ही पत्ते खेलना पूरे साल एक बेकार काम माना जाता है लेकिन सभी जानते हैं कि दीवाली की रात इस खेल पर कोई पाबंदी नहीं होती। दीपावली की रात ताश के पत्ते खेलना शगुन माना जाता है। पत्तों के शौकीन तो पूरा साल पत्ते खेलने के लिए दीवाली की रात का इंतजार करते हैं जब वह बेरोकटोक अपने इस शौक को पूरा कर सकें।
ताश के पत्तों का जादू बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भी सिर चढ़ कर बोलता है। हर साल की तरह वह इस साल भी दापावली की रात पत्ते खेलने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "परंपरा को ध्यान में रखते हुए शगुन के तौर पर तीन पत्ती खेलना चाहिए। इस खेल में हार और जीत से यह अंदाजा लगाया जाना चाहिए कि यह वित्तीय वर्ष आपके लिए कैसा रहा है और आगे कैसा रहेगा।"
68 वर्षीय अमिताभ ताश के पत्तों की गणित पर आधारित फिल्म 'तीन पत्ती' में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बेन किंग्सले के साथ काम कर चिके हैं। हालांकि अमिताभ का कहना है कि फिल्म में काम करने के बावजूद वह इस खेल की गणित को नहीं समझ पाते और बड़ी आसानी से हार जाते हैं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन ताश के पत्ते दीवाली बच्चन परिवार बॉलीवुड ब्लॉग bachchan family blog bollywood diwali play cards


Click it and Unblock the Notifications
