रामू के खिलाफ अमिताभ ने उगली आग

एंग्री यंग मैन ने कहा कि उन्हें अब लगता है कि उन्हें रामगोपाल वर्मा की फिल्म शोले की रीमेक में काम नहीं करना चाहिए था| उन्होंने आग फिल्म में काम करके भारी गल्ती की है। साल 2007 में राम गोपाल वर्मा ने हिंदी फिल्म की गोल्डेन जुबली फिल्म शोल की रीमेक बनायी थी जिसमें गब्बर की भूमिका अमिताभ ने की । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं पाना। लोगों ने इसके लिए अमिताभ को बहुत खरी-खोटी सुनायी थी । लेकिन अमिताभ ने कभी पलट कर कोई टिप्पणी नहीं की थी।
लेकिन अचानक चार साल बाद अमिताभ ने रामू के खिलाफ बोलकर उन्होंने ये जता दिया कि उनके बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि रामू ने हाल के दिनों में अमिताभ को लेकर काफी कुछ कहा है। पहले तो उन्होंने ऐश्वर्या के गर्भवती होने पर अजीब सी टिप्पणी की उसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म बुड्ढ़ा...को लेकर गाली तक दे डाली थी।


Click it and Unblock the Notifications