WRONG HAI: वो बाद में आए और हमारी रिलीज़ डेट ले गए...नुकसान नहीं चाहते...इसलिए पोस्टपोन!
संजय लीला भंसाली की पद्मावती 17 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी और तब तक बॉलीवुड में सब कुछ ठीक चल रहा था। दिसंबर में सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है एक बड़ी रिलीज़ थी और इसके अलावा फुकरे रिटर्न्स, तुम्हारी सुलू और 102 नॉट आउट जैसी छोटी फिल्में।
लेकिन फिर पद्मावती के पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज़ डेट का एलान हुआ - 1 दिसंबर। इससे विद्या बालन की तुम्हारी सुलू को अपनी डेट पहले करनी पड़ी।

Recommended Video

वहीं ओह माय गॉड डायरेक्टर उमेश शुक्ला अपनी फिल्म 102 नॉट आउट के लिए परेशान हुए। पहले तय हुआ कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर इस फिल्म को क्लैश होने दिया जाए।
लेकिन अब खबरों की मानें तो फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि हमने रिलीज़ डेट काफी पहले अनाउंस की थी। पद्मावती ने अपनी डेट बदल कर गलत किया।
लेकिन हम नहीं चाहते कि दोनों में से किसी फिल्म का नुकसान हो, खासतौर से हम अपनी फिल्म के कमाने के चांस नहीं गंवाना चाहते हैं। इसलिए हमने अपनी रिलीज़ डेट बदल दी है।


Click it and Unblock the Notifications