OUCH.. इस सुपरस्टार ने छोड़ दिया ऋतिक रोशन का साथ.. फिल्म का क्या होगा!
काफी समय से सूर्खियों में था कि अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन के साथ यशराज फिल्म्स की आगामी प्रोजेक्ट ठग में नजर आएंगे। लेकिन बता दें, यह अफवाह गलत साबित होती दिख रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है।

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली 'ठग' एक ऐसी फिल्म होगी.. जहां ऋतिक एक हाई प्रोफाइल चोर बने दिखाई देंगे। फिल्म साल 2017 में रिलीज होगी। फिल्म में दूसरे किरदार के लिए अमिताभ बच्चन फाइनल हो चुके थे।
[एक महीना.. एक सुपरस्टार.. और बैक टू बैक, 4 सुपरहिट फिल्में!]
लेकिन कई कारणों से फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। और अब खबर है कि फिल्म पोस्टपोंड होने की वजह से ही अमिताभ बच्चन ने ठग छोड़ दी। ऋतिक फिलहाल अपनी फिल्में मोहनजोदड़ो और काबिल में व्यस्त हैं, लिहाजा फिल्म को फ्लोर पर आने में अभी समय है।
[PICS: कभी इन्हें अमिताभ बच्चन ने कहा था- 'सेक्सी'..]
वहीं, फिल्म के स्क्रिप्ट पर भी लगातार बदलाव लाया जा रहा है। जिस वजह से कहानी को फाइनल शेप नहीं मिल पाई है। कुछ समय पहले यह भी अफवाहों में था कि ऋतिक ने भी 'ठग' छोड़ने का मन बना लिया है। बहरहाल, देखते हैं आगे आगे होता है क्या..
फिलहाल, ऋतिक 'काबिल' में.. और अमिताभ बच्चन 'आंखे 2' में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

