अब जूनियर बच्चन बनेगा सिकंदर!

अमित मेहरा के नजदीक जुड़े सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया की फिल्म'जंजीर'का रिमेक बना रहे मेहरा इस फिल्म'मुकद्दर का सिकंदर'को दोबारा शुरू करना चाहते है और सिकंदर के रोल के लिए उनका मन जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का है।
आपको बताते चलें की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर 80 के दशक की सुपर हिट ब्लॉक बास्टर फिल्मों में से एक थी जिसमे अमिताभ बच्चन,विनोद खन्ना,राखी और रेखा मुख्य भूमिका में थे।
गौरतलब है की इस फिल्म के राइट्स स्वर्गीय प्रकाश मेहरा के तीनो पुत्रों सुमित पुनीत और अमित के पास है जिन्होंने अपने पिता की सभी हिट फिल्मों के रिमेक बनाने की घोषणा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications