क्या अमिताभ बच्चन के नाती को करण जौहर करेंगे लॉन्च? पार्टी में आए थे नजर, अब फिल्मों के ऑफर !
आए दिन तरह तरह की खबरें सामने आती हैं। ऐसे ही बॉलीवुड से जुड़े लेटेस्ट गॉसिप्स बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के घर से हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा को बड़े बड़े फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड गलियारों में खबरें ये भी हैं कि अगस्त्य नंदा को कोई और नहीं बल्कि करण जौहर लॉन्च कर सकते हैं। अब क्या झूठ और क्या सच...ये तो ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद ही पता चलेगा।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद जहां लगातार करण जौहर नेपोटिज्म व स्टारकिड्स को लॉन्च करने को लेकर बहस में छाए हुए हैं। ऐसे में उनसे जुड़ा नया गॉसिप्स ने अटकलों का बाजार गर्म किया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार ये खबर सामने आ रही है कि अगस्त्य नंदा एक्टिंग का शौक रखते हैं और उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर भी आने लगे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के नाती को लॉन्च करने वालों में करण जौहर का नाम भी सामने आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications