प्रियंका के जन्मदिन पर नाराज क्यों हो गये अमिताभ बच्चन!
प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन बेहद खूबसूरत तरीके से मनाया गया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन की पार्टी अपने बॉलिवुड दोस्तों के साथ देर रात तक मनाई। कई सेलिब्रिटीज ने प्रियंका चोपड़ा को मैसेजेस के जरिये अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
चूंकि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म की शूटिंग में व्य्स्त थीं इसलिए प्रियंका सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं। लेकिन उन्होंने मौका मिलते ही अपने सारे फैंस को एक एक करके ढेर सारा धन्यवाद दिया। लेकिन इसी बीच बॉलिवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को प्रिंयका खफा कर गयीं।
हुआ कुछ यूं कि अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं जिसका जवाब प्रियंका ने दिया। लेकिन इसपर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन कुछ यूं आया- अरे मैंने आपको सबसे पहले विश किया सुबह 12.05 मिनट पर। मुझे आपने कुछ नहीं कहा।
अमिताभ की इस बात पर प्रियंका ने कहा- और मैं हर साल इस मैसेज का इंतजार करती हूं। और आप हर साल मेरी खिंचाई करते हैं। अभी तक मैसेजेस पढ़ने का वक्त नहीं मिला लेकिन थैंक यू सो मच।


Click it and Unblock the Notifications

