DHAMAKA: बजरंगी भाईजान जैसी 'ब्लॉकबस्टर' देंगे अजय देवगन.. साथ देंगे ये 'सुपरस्टार'!
[गपशप] 1992 में हुए बाबरी मस्जिद कांड तो आपको याद ही होगा। बता दें, इस कंट्रोवर्शियल मुद्दे को अब बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। बता दें, फिल्म में कोई और नहीं बल्कि होंगे अजय देवगन। ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म में अजय देवगन का साथ देने जा रहे हैं उनके सत्याग्रह को-स्टार अमिताभ बच्चन।
इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा पहलाज निहलानी ने लिया है। जबकि कहानी लिखने वाले हैं विजेन्द्र प्रसाद। बता दें, विजेन्द्र प्रसाद इससे पहले बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इस फिल्म की कहानी दमदार होने वाली है।
अजय देवगन- काजोल.. बॉलीवुड की परफेक्ट कपल.. फिर साथ साथ !
उम्मीद है कि फिल्म इस साल अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं, अजय देवगन शिवाय से फ्री होते ही फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
अजय देवगन और बिग बी ने पहलाज निहलानी के साथ बैठकर फिल्म की कहानी भी सुन ली है और खबरों की मानें तो दोनों इस कहानी से बेहद खुद हैं। अफवाहों के अनुसार, फिल्म का नाम होगा- कबीर..
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

