..................... Amitabh Bachchan again has a problem with twitter - Hindi Filmibeat

शाहरूख के पीछे पड़ गए हैं ये सुपरस्टार, टॉप लिस्ट से OUT कर के ही दम लेंगे

हाल ही में हमने आपको बताया था कि शाहरूख खान ट्विटर के टॉपर बन गए हैं, फॉलोअर्स के मामले में। लेकिन अमिताभ बच्चन को इस बात से काफी दुख पहुंच गया था और वो ट्विटर के पीछे पड़ गए थे।

खैर बात तब की तब ही खत्म हो गई थी। ऐसा सबको लगा। लेकिन ऐसा कुछ था नहीं। अमिताभ बच्चन ट्विटर से एक बार फिर पूछ रहे हैं क्या इतना बुरा हूं मैं मां। जैसे कि रिज़ल्ट के बाद बच्चा हो जाता है कि इतनी मेहनत की पर नंबर नहीं आए।

amitabh-bachchan-again-has-problem-with-twitter

वैसे ही एक बार फिर अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खिसिया चुके हैं। कल रात तीन बजे उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैं इतना एक्टिव रहता हूं, इतने ट्वीट करता हूं लेकिन फिर भी मेरे फॉलोओर क्यों नहीं बढ़ रहे हैं। क्या ट्विटर ने मेरे अकाउंट के साथ कोई छेड़ छाड़ की है।

अब जिन्हें नहीं पता, उन्हें शुरू से बताते हैं। शाहरूख खान हाल ही में ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली हस्ती बन गए। पहले ये स्थान अमिताभ बच्चन का था।

लेकिन अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के ज़रिए कहा है कि ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स की संख्या कम कर दी है। अब ज़ाहिर सी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को इस बात से खासा फर्क पड़ गया कि शाहरूख खान ने चीटिंग की। जी हां, Rahul is a CHEATER!

तब से अब तक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर फॉलोअर्स की संख्य को लेकर बहुत सीरियस लग रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन को उस वक्त भी दो बातें समझाई गईं थीं। पहली ये कि ट्विटर पर कोई आपको अपने मन से फॉलो करता है तो अनफॉलो भी कर सकता है। ट्विटर उस पर रोक नहीं लगा सकता।

दूसरी ये कि ट्विटर आजकल सफाई अभियान में लगा है और जाली प्रोफाइल्स डिलीट कर रहा है। हो सकता है कि बच्चन साहब के कुछ फॉलोअर्स ऐसे भी रहे हों। जैसा कि इस यूज़र ने बताया भी।

लेकिन अभी भी बच्चन साहब का सारा ध्यान ट्विटर पर ही लगा है। पिछली बार उन्होंने ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी और लोगों ने ज़बर्दस्त रिएक्शन दिया था कि हर कोई हंसते हंसते लोटपोट हो गया था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X