तगड़ा Rumor: रिश्तों को मीठा करने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या?
हाल ही में बच्चन परिवार के टूटने की खबर सरेआम बाहर आ चुकी हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि काफी कुछ है जो छिपा है। हालांकि अब इस नई खबर से कुछ लोगों का शक यकीन में ज़रूर बदल जाएगा!
हाल ही में बच्चन परिवार के बारे में अमर सिंह के खुलासों ने बच्चन परिवार की इमेज की धज्जियां उड़ा दी हैं। और अब इन सबके बीच अफवाहें हैं कि अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं।
पर नई और दिलचस्प खबर है फिल्म का नाम और इसकी टाइमिंग। एक तरफ जहां परिवार के टूटने और रिश्तों के कड़वे होने की खबरें ज़ोरों पर हैं, वहीं इस फिल्म का नाम बताया जा रहा है गुलाब जामुन। अगर वाकई इस खबर में सच्चाई है तो बच्चन फैन्स इससे काफी खुश होंगे।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार की तस्वीर डाली थी जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं थी और एक बार फिर लोगों ने दबी ज़ुबान से बातें की थी लेकिन अब अमर सिंह की बातों ने लोगों को खुलकर बोलने की वजह भी दे दी है।
[#MustRead: जब जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कहा 'बेशर्म'!]
और वहीं दूसरी तरफ अमर सिंह हर निजी चैनल और न्यूज़पेपर को इंटरव्यू दिए जा रहे हैं और बच्चन परिवार की पोल खोलते जा रहे हैं। लोगों को बातें हज़म नहीं हो रही हैं लेकिन उनकी बातों पर विश्वास करने के अलावा और कोई ऑप्शन भी नहीं है।
ऐसे में इस फिल्म की खबर से भी बस लोगों की त्योरियां ही चढ़ गई हैं। देखिए अमर सिंह ने बच्चन परिवार के बारे में किए हैं कया क्या खुलासे -


Click it and Unblock the Notifications