अमिताभ को मिला अनोखा तोहफा
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष ने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को अपनी आने वाली फिल्म 'अलादीन" के माध्यम से एक अनोखा तोहफा दिया है।
उल्लेखनीय है कि घोष ने अमिताभ की सुपरहिट फिल्मों के कुछ प्रमुख दृश्यों और संवादों का अध्ययन कर उनको अपनी फिल्म 'अलादीन" में स्थान दिया।
घोष ने कहा," अमिताभ का प्रशंसक होने के नाते आप भी उनके लिए कुछ करना जरूर पसंद करेंगे जिससे दुनिया भर में उनके प्रशंसक खुश होंगे। यह अच्छा मिश्रण है और मैंने सभी को एक साथ रखा है। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक इसका फैसला करेंगे।"
उनका कहना है कि इस फिल्म के लिए अमिताभ ही उनकी पहली पंसद थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक जिन्न की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications