अमिताभ को ना नही कह पाए अजय

पहले इस भूमिका को अक्षय खन्ना निभा रहे थे लेकिन एन वक्त पर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। जिससे फिल्म की निर्माता लीना यादव मुसीबत में फंस गयी।
अक्षय का कहना है कि वे इस भूमिका को करना चाहते थे लेकिन इसी दौरान उनकी फिल्म शार्टकट की डबिंग के लिए उन्हें बुला लिया गया। इस वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।
गौरतलब हो कि फिल्म 'तीन पत्ती' में अमिताभ की मुख्य भूमिका है।


Click it and Unblock the Notifications