अमित और नीरु ने कर ली शादी
अमित और उनकी अभिनेत्री दोस्त नीरु बाजवा जो एक ही छत के निचे लेकिन बगैर शादी किए रहते हैं. ख़बर है की उन्होंने लंदन में शादी कर ली है और कनाडा में लम्बी छुट्टियाँ बिताने के बाद भारत लौटे हैं.
अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का नाम देने वाली ये जोड़ी नाच बलिये और बिग बॉस में अपना कमाल पहले ही दिखा चुकी है. लेकिन शादी की ख़बर से दोनों ही इनकार कर रहे हैं.
अमित जो इस समय दुर्गेश नंदिनी में काम कर रहे हैं कहते हैं कि अगर हमने शादी की होतीतो इसे छुपाने की क्या बात होती. हमतो वैसे ही साथ में रहते हैं.
दबी ज़बान में अमित ने ये बता दिया की जब बगैर शादी किए लड्डू मिल रहा हैतो शादी कर के पछताने की क्या ज़रूरत है.
भाई खूब है अमित. लगता है आप भी जॉन और बिपाशा के नक्शे कदम पर चल रहे हैं...लगे रहो अमित भाई.


Click it and Unblock the Notifications