अदिति व अमित की सगाई में टेलीवुड नदारद
टीवी एक्ट्रेस अदिति प्रताप और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे अमित देशमुख की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई. इस समारोह में राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्र की कई बडी हस्तियों ने हिस्सा लिया.
लेकिन टीवी जगत से जुडे कलाकारों की गैरमौजूदगी के कारण टेलीवुड में हैरानी भी जताई जा रही है कि आखिरकार अदिति के साथ टीवी शो में काम करने वाले सहकलाकारों को इसमें क्यों नहीं आमंत्रित किया गया?
सगाई समारोह में भारत के सबसे बडे धन्नापति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने हिस्सा लिया. सगाई में उपस्थित मेहमानों की खातिरदारी की जिम्मेदारी रितेश देशमुख ने उठाई जो कि अमित के छोटे भाई और बालीवुड के स्टार हैं.
उनके इस काम में उनकी मां वैशाली देशमुख भी उनका सहयोग कर रही थी.
सगाई समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, नारायण राणे, गोपीनाथ मुंडे, सुप्रिया सुले और सांसद प्रिया दत्त जैसी हस्तियां शामिल रही.


Click it and Unblock the Notifications