अमीषा ने क्यों छोड़ी 'राजधानी एक्सप्रेस'?

अगर अमीषा की मानें तो वह इस फिल्म में बोल्ड सीन्स की भरमार थी और इसी के कारण अमीषा ने फिल्म करने से मना कर दिया। वैसे अमीषा को भी बोल्ड अभिनेत्री माना जाता पर ऐसा कुछ तो जरुर रहा होगा जो उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।
सुनने में आया है कि फिल्म में उनकी भूमिका फ्लर्ट करने वाली एक ऐसी युवती की थी, जो पैसे के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। इस फिल्म में अमीषा, लिएंडर पेस के अपोजिट काम करने वाले थी। पर अब लगता है लिएंडर को अपनी फिल्म के लिए कोई दूसरी बोल्ड नायिका ढूंढनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications