..................... Amisha finds new love! | अमिषा अब किसी और की बाहों में - Hindi Filmibeat

अमिषा अब किसी और की बाहों में

By Staff

Amisha Patel
विक्रम भट्ट से रिश्ते खत्म होने के बाद लगता है कि अमिषा पटेल के जख्मी दिल को मरहम लगाने वाला कोई नया बंदा मिल गया है. इन दिनों वह जिस तरह से एक नए व्यक्ति की बाहों में देखी जा रही हैं उससे इंडस्ट्री में यह कयास लगने शुरू हो गये हैं कि अमिषा ने अपने लिए कोई नया आशिक आखिरकार तलाश लिया है.

दरअसल पिछले दिनों वह लंबे कद वाले एक नौजवान के साथ विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक के दौरान चहलकदमी करती नजर आईं. जाहिर सी बात है कि दिलफेंक अमिषा के साथ किसी नए नौजवान को देखते ही न जाने कितनी निगाहें उन पर टिक गईं.

इन निगाहों ने अमिषा का काफी देर तक पीछा किया क्योंकि पूरे शो के दैरान वे दोनों साथ-साथ ही नजर आए. अफवाहों की आग में घी डालने का काम तब हुआ जब ये शो खत्म होने के बाद भी साथ-साथ ही कहीं चुपके से निकल लिए.

अब क्या कहेंगी अमीषा आप..? यही कि हम दोनों बस एक 'अच्छे दोस्त' हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X