क्यों आई आमिर को मां की याद?

By Staff
मां की याद आई: आमिर ख़ान

दुर्गेश उपाध्याय, बीबीसी संवाददाता, मुंबई

हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से नवाज़े जाने को लेकर सुपस्टार आमिर ख़ान इन दिनों खासे खुश नज़र आ रहे हैं. आमिर ने बीबीसी को भेजे एक संदेश में कहा है कि ये दिन उनके लिए बेहद ख़ास है और इस मौक़े पर उन्हें अपनी मां का मुस्कुराता हुआ चेहरा याद आता है. आमिर इन दिनों अमरीका में हैं, जहां उनकी आने वाली फिल्म 'पीपली लाइव" की स्क्रीनिंग सनडांस फ़िल्म महोत्सव में हुई है और वहां इस फ़िल्म को काफ़ी सराहा गया है.

पद्म भूषण मिलने की खुशी का इज़हार करते हुए आमिर ने अपने संदेश में कहा है, “मैं इस अनोखे पुरस्कार को पाने के बाद काफ़ी खुश हूं, ऐसे मौक़े पर पहली चीज़ जो मेरे ज़ेहन में आती है, वो है मेरी मां का मुस्कुराता हुआ चेहरा."

उत्साहित

आमिर ने कहा, “वाक़ई ये साल मेरे लिए काफ़ी अच्छा रहा है. पहली बात ये कि मेरी फिल्म 'पीपली लाइव" को सनडांस फिल्म फेस्टीवल में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और उसके बाद पद्म भूषण मिलने की सूचना आई. मेरा मन कर रहा है कि मैं जल्द से जल्द अपने देश लौटूं. खुशी के इस ख़ास मौके पर मैं ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और साथ ही मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा,आल इज़ वेल!"

पद्म भूषण पुरस्कार भारत सरकार का उच्च नागरिक सम्मान है और इस साल आमिर ख़ान के साथ साथ ये पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके संगीतकार एआर रहमान, चर्चित संगीतकार इल्याराजा, नृत्यांगना मल्लिका साराभाई और गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जैसी हस्तियों को भी प्रदान किया गया है. आमिर अब अपनी अगली फ़िल्म 'पीपली लाइव" को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसीलिए उन्होंने अमरीका के 2010 के सनडांस फ़िल्म फेस्टिवल में इस फ़िल्म की स्क्रिनिंग के मौके पर खुद मौजूद रहने का फ़ैसला किया.

आमिर इस फ़िल्म के निर्माता हैं. फ़िल्म की कहानी एक किसान की है जो अपनी ग़रीबी के कारण सरकारी ऋण नहीं चुका पाता और फिर उसे किस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. फिल्म को वास्तविकता के क़रीब रखने के लिए उन्होंने इस फिल्म में छत्तीसगढ़ और भोपाल के थिएटर से जुड़े हुए कलाकारों को भी मौक़ा दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X