शाहरुख की नकल उतारी आमिर ने
आमिर खान और शाहरुख खान के बीच ना जाने ऐसी कौन सी फाँस है,जो आमिर के मन से निकल ही नहीं रही है। इस खींचातानी का सिलसिला हर बार आमिर ही शुरू करते हैं। आमिर के दिल में शाहरूख की कौन सी शाहरूख की कौन सी बात चुभी है, ये तो शाहरूख ही जाने। कई सार्वजनिक मौकों पर एक साथ मंच साझा करने के बाद भी ये नोक-झोंक जारी ही रहती है। आमिर सार्वजनिक जगहों पर हर बार शाहरूख की चुटकी लेना नहीं भूलते।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, आमिर से एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया कि उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी किसके साथ सबसे ज्यादा जमती है। तो उन्होने शाहरुख के हकलाने के अंदाज की नकल करते हुए अपनी पत्नी किरण का नाम लिया। जाहिर है, उन्होने जानबूझ कर मीडिया के सामने इस तरह से जवाब दिया। शायद वह शाहरुख को परेशान करते रहना चाहते हैं। ऐसा क्यों, ये तो वही बता सकते हैं।
लेकिन शाहरूख के नकल उतारने के चक्कर में आमिर सही जवाब देना भूल गए। आमिर-किरण के साथ ऑनस्क्रीन कब अवतरित हुए, हमे तो नहीं पता। अगली बार शाहरूख को आमिर की नकल करते हुए उनसे ये प्रश्न जरूर पूछना चाहिए?


Click it and Unblock the Notifications