शाहरूख नहीं आमिर खान जरूरी हैं करीना के लिए

करीना इस दिन को लेकर काफी परेशान थी लेकिन अंत में दुविधा में फंसी बेबो ने किंग खान को छोड़ आमिर खान के साथ धुआं फिल्म में काम करना ज्यादा सहीं समझा। धुआं रीमा कागती की फिल्म है, जिन्होंने आमिर और करीना के साथ 3 इडियट्स फिल्म बनायी थी।
सूत्र के अनुसार करीना को इस फिल्म के कुछ शॉट्स पानी के अंदर भी देने है और इसके लिए उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग की जरूरत है। अगर वो रॉ वन के शो में जाती हैं तो इससे उनका वर्क शेड्यूल पूरा खराब हो जाएगा।
पानी के अंदर फिल्माए जा रहे सीन को मुंबई के बाहरी इलाके में फिल्माने की बात सामने आ रही है, दिनों पहले इस सीन को कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अंतिम समय में कैंसल करना पड़ा था। अब एक बार फिर से इसके लिए लोकेशन फाइनल कर लिया गया है और अब इसे शूट करने में ज्यादा देरी नहीं की जा सकती है।
amir khan आमिर खान करीना कपूर टोरंटो धुआं बॉलीवुड रॉ वन शाहरूख खान bollywood dhuaan kareena kapoor ra one shahrukh khan toronto


Click it and Unblock the Notifications