अपना तन ढंक लो अमीषा, बोले संजू बाबा
बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त को एक्ट्रेस अमीषा पटेल को सलाह देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब अमिषा में पलट कर उनको ही जवाब दे दिया। वैसे अमीषा संजय और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की काफी अच्छी दोस्त हैं। दत्त परिवार के हर फैमिली फंक्शन में अमीषा हमेयसा ही नजर आती हैं।
दरअसल अमीषा गोवा में निर्देशक रोहित धवन की शादी में हिस्सा लेने गई, जहां संजय और मान्यता भी पहुंचे।
यहां संगीत के दौरान अमीषा ने एक्सपोसिव ड्रेस पहन रखी थी , जिसे देख संजय दत्त ने उन्हें सलाह दी कि वह अपना तन ढंक लें।
मगर संजू की इस बात पर अमीषा वह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि संजय को कोई हक़ नहीं कि वह उन्हें यह समझाएं कि वह क्या पहनें और क्या नहीं। इतना ही नहीं सूत्रों कि माने तो अमीषा ने तो यह भी आरोप लगा दिए कि संजय ने उन्हें जबरन छूने की भी कोशिश की।
अमीषा के इस रवैय्ये से गुस्साए संजय ने कहा कि मैं अमीषा को अपनी बहन की तरह मानता हूं, अगर मेरी सगी बहनें नम्रता और प्रिया भी अगर किसी समारोह में ऐसे कपडे पहनकर जातीं तो मैं उन्हें जरुर रोकता।


Click it and Unblock the Notifications