#ChipkuSelfie: अब शाहरूख - ऋतिक पार्टी में गदर नहीं मचा पाएंगी ये एक्ट्रेस...बैन!
[गपशप] ऋतिक रोशन की पार्टी में हाल ही में सबने जमकर मस्ती की लेकिन इस पार्टी में एक इंसान ऐसी थीं जिन्होंने सबको इरिटेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। और वो थीं अमीषा पटेल।
अब देखिए बॉलीवुड में भी दो ही तरह के लोग होते हैं - एक जिनके काम खबरें बनाते हैं और दूसरे वो जो खबरें बनाकर अपना काम निकाल पाते हैं। अमीषा पटेल भी दूसरी श्रेणी में आती हैं। लेकिन ऋतिक की पार्टी में उन्होंने हद ही कर दी।
हुआ यूं कि अमीषा पटेल इस पार्टी में इतनी ज़्यादा उतावली थीं कि उन्हें होश ही नहीं था कि वो क्या कर रही हैं। ऐसे में वो बस एक ही काम कर रही हैं। सबके साथ चिपक के सेल्फी खींचने का। यहां तक भी सबने उन्हें बर्दाश्त किया।
लेकिन फिर अमीषा पटेल का ट्विटर अकाउंट करोड़ों ऋतिक रोशन और उनकी पार्टी की तस्वीरों से भर गया। जबकि ये इन स्टार्स का पर्सनल टाइम था जिसे वो इंजॉय कर रहे थे।
हालांकि पार्टी में सोनाली बेंद्रे से लेकर प्रीती ज़िंटा, शिल्पा शेट्टी और ना जाने कितनी हीरोइनें थीं लेकिन सारे हीरो के साथ सेल्फी खिंचवाते बस अमीषा ही दिखीं!
कोई नहीं बड़ी बड़ी उम्र में ऐसी टल्ली टल्ली हरकतें होती रहती हैं सेनोरिटा। आप देखिए अमीषा की #ChipkuSelfie एल्बम -


Click it and Unblock the Notifications