अमीषा पटेल ने डाली नहाते हुए तस्वीर...लोगों ने साबुन लेकर उन्हें धो डाला
एक हीरोइन हैं अमीषा पटेल। सबको याद ही होंगी। वो कुछ भी बोलती हैं। जब आई थीं तो सबने कहा कि बहुत टॉपर हैं, ना जाने किस किस यूनिवर्सिटी की पर उनकी बातों से कभी ऐसा लगा नहीं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक नया कांड किया लेकिन इस बार किसी ने उन्हें छोड़ा नहीं।
दरअसल, अमीषा पटेल ने अपनी नहाते हुए एक तस्वीर डाली। सब हैरान कि कर क्या रही हैं। लेकिन अमीषा तो अमीषा हैं। बोलने लगीं कि इसे रॉकस्टार की तरह नहाना कहते हैं।

अब ट्विटर पर लोग इस यातना को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने अमीषा की ये अजीब सी नहाती हुई तस्वीर देखी और उन्हें साबुन लेकर मल मल कर धो डाला।
[#Scoop: अमृता सिंह ने कसी 'सैफ की बेटी' पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!]
देखिए कुछ मज़ेदार रिएक्शन। कुछ ने लिखा कि पूनम पांडे की वापसी हो गई है। तो कुछ ने पूछा कि कपड़े पहनकर कौन नहाता है।
लोग यहीं पर नहीं रूके उन्होंने अमीषा से ये भी पूछा कि मेकअप वॉटरप्रूफ है या नहीं। वहीं कुछ लोगों को लगा कि अगर बप्पी लाहिड़ी 100 किलो कम होते तो ऐसे ही लगते।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमीषा पटेल ने कुछ अजीब कहा या किया हो। हाल ही में अमीषा पटेल ने एक अजीब सा बयान दिया है। ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो के फ्लॉप होने पर। क्योंकि उन्होंने कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू किया था।
अमीषा पटेल का कहना है कि मोहनजोदड़ो के फ्लॉप होने का उन्हें बड़ा दुख है। लेकिन हर डेब्यू एक्टर की फिल्म उनकी फिल्म कहो ना प्यार है जैसी सुपरहिट तो नहीं हो सकती। खैर अमीषा यहीं पर नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि पूजा हेगड़े ने अपना डबस्मैश भी कहो ना प्यार है पर किया।
[कहो ना प्यार है के इस सीन में गलती से दिख गईं करीना कपूर]
मैं और ऋतिक सुपरहिट
अमीषा यहां पर भी नहीं रूकी और उन्होंने कहा कि फैन्स उन्हें रोज़ लिखते हैं कि कहो ना प्यार है सीक्वल बनाएं। वो मुझे और ऋतिक को साथ देखना चाहते हैं।
गदर क्या थी!
कहो ना प्यार है सीक्वल मेरे बिना अधूरी होगी। जैसे कि गदर 2 मेरे बिना अधूरी होगी। ये अमीषा पटेल का कहना है। उनका मानना है कि उनके बिना ये फिल्में कभी इतनी बड़ी हिट नहीं होतीं जितनी कि ये हैं
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
अमीषा जी कहो
हाल ही में अमीषा अपनी कोई फिल्म भैय्याजी सुपरहिट के प्रमोशन में थीं और किसी ने उनका नाम बुलाया। अमीषा भड़क गईं। पत्रकार को जमकर हड़काया और बोलने लगीं कि मुझे अमीषा जी कहो।
वो वाली दिक्कत
बहरहाल, एक और वाकया याद आया। कुछ समय पहले कुशाल टंडन वहीं फिल्म देखने गए जहां अमीषा गईं थीं। राष्ट्रगान बजा तो सब उठ गए लेकिन अमीषा पटेल बैठी रहीं। कुशाल ने भी आकर ट्विटर पर शिकायत लगा दी।
थप्पड़ मारो
अमीषा ने कहा कि उन्होंने वो महीने वाली दिक्कत थी और वो इंतज़ार कर रही थीं कि राष्ट्रगान खत्म हो जाए तो बाथरूम जाएं। लेकिन लोगों को ऐसी दिक्कतें सबको बताने पर कुशाल ने मजबूर कर दिया। उसे थप्पड़ मारना चाहिए!
किस्से यहीं खत्म नहीं होते। ऋतिक रोशन की पार्टी में अमीषा पटेल बैन हैं। कारण उनकी इन तस्वीरों में दिखेगा--->[अमीषा पटेल की ये हरकत कोई नहीं पचा पाया]


Click it and Unblock the Notifications







