दूबारा 'मीहिर' नही बनेंगे अमर!
टेलीविजन धारावाहिक ''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' में मिहिर की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रियता प्राप्त कर चुके अभिनेता अमर उपाध्याय का कहना है कि वे दोबारा वैसी भूमिका निभाना नहीं चाहते हैं।
उन्होंने बातचीत में कहा, "मैं ऐसे धारावाहिकों में काम करना नहीं चाहता, जिनमें एकरसता हो और कहानी के नाम पर केवल घरेलू राजनीति दिखाई जाए।"
उन्होंने कहा, "मैं अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाना चाहता हूं। मैं केवल पैसे के लिए अभिनय नहीं करता। मुझे पता है कि एक ही तरह के किरदार निभाने से स्वयं का विकास मुमकिन नहीं है।"
दो वर्षो बाद टेलीविजन की दुनिया में लौटे अमर 'एनडीटीवी इमेजिन' पर प्रसारित किए जा रहे धारावाहिक 'चांद के पार चलो' के जरिए एक बार फिर दर्शकों के सामने हैं।


Click it and Unblock the Notifications