..................... Amar Singh forays into Malayalam film industry | नेता से अभिनेताः अमर सिंह - Hindi Filmibeat

नेता से अभिनेताः अमर सिंह

Amar singh
समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह अब मलयालम फिल्मों में दिखाई देंगे। 'बॉंबे मित्तई' नाम की फ़िल्म में डिंपल कपाडिया के साथ अमर सिंह एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार का किरदार निभाएंगे।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। पत्रकारों से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि वे 'कल्पना की दुनिया' में नहीं रह रहे और अपनी तुलना शाहरुख ख़ान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से कभी नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ' मैं अपनी सीमाओं को जानता हूं। मैं कल्पना की दुनिया में नहीं रहना चाहता । सब लोगों की अपनी ख़ासियत होती है बाकी लोग अमर सिंह नहीं बन सकते ।

पढ़े : मुलायम के कई राज अमर के सीने में दफन

फिल्म में डिंपल कपाड़िया उनकी पत्नी बनी हैं। सिंह ने कहा कि वे इस बात से काफी खुश हैं और अतीत में उन्होंने डिंपल की सारी फिल्में देखी हैं । उन्होंने कहा कि लॉ डिग्री के लिए क्लास जाने के बजाय वे डिंपल के फिल्म देखना पसंद करते थे।

पढ़े : पुराने तेवर में नज़र आए मुलायम

निर्देशक उम्मेर कारिक्काड की फिल्म बॉंबे मित्तई एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अंधविश्वासी युवाओं का मज़ाक उड़ाया गया है। डिंपल कपाड़िया और अमर सिंह के अलावा फिल्म में श्रीलंका के तमिल नेता वरदराजन पेरुमाल की बेटी नीलांबरी पेरुमाल भी शामिल हैं।

जगती श्रीकुमार, विनू मोहन और हरिश्री अशोकन भी फिल्म में अलग- अलग किरदारों में दिखाई देंगे । देवानंद की फिल्म चार्जशीट में भी अमर सिंह ने काम किया है फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि कभी मुलायम के हनुमान और सपा के संकट मोचन रहे अमर सिंह का फिल्मी सफर कहां तक पहुंचता है वैसे अमर सिंह जी हमारी दुआएं आपके साथ हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X