कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की नई फिल्म शहजादा, अल्लु अर्जुन की फिल्म का हिंदी रीमेक

साल 1972 में एक फिल्म आई थी के शंकर की 'शहजादा'। जिसमें राजेश खन्ना और राखी की जोड़ी देखने को मिली थी। इसी टाइटल को लेकर नई फिल्म की गलियारों में खबर मिल रही है। हालांकि पुरानी वाली 'शहजादा' से इसका कोई लिंक-अप नहीं है। जी हां, अब बॉलीवुड में नई 'शहजादा' फैंस को देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है और इसका टाइटल कंफर्म हो चुका है। जिसका नाम 'शहजादा' होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, साउथ की अला वैकुंठपुरमलो को रोहित धवन लेकर आ रहे हैं जिसका नाम हिंदी में 'शहजादा'होगा। जिसमें लीड रोल में कार्तिक आर्यन दिखेंगे। खबरें हैं कि मेकर्स ने अला वैकुंठपुरमलो के राइट्स करीब 9 करोड़ में खरीद लिए हैं।

 Kartik Aaryan

अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में शहजादा में लीड रोल में कार्तिक आर्यन के नजर आने की खबरें हैं। इतना ही नहीं खबरें ये भी हैं कि कृति सेनन एक बार फिर इस कार्तिक आर्यन के साथ काम करती दिखेंगी। अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन रोमांस करते दिखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रिमेक में अल्लू अर्जुन भी कैमियो करते दिख सकते हैं। हालांकि अभी मेकर्स का इस फिल्म को लेकर, टाइटल, कास्ट को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशियल नहीं दी है।

फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक

फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक

अल्लु अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक की खबरें यदि सही निकली तो पहली बार बॉलीवुड स्क्रीन पर फैंस को अल्लु अर्जुन भी कैमियो के रोल में दिख सकते हैं। अल्लु अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पैन इंडिया के टाइटल पुष्पा में नजर आएंगे। पुष्पा जल्द ही फैंस को देखने को मिलेगी।

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी

साल 2019 में आई फिल्म लुका छिपी में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली थी। न केवल जोड़ी बल्कि दोनों की ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी। अब फिर से खबरें हैं कि शहजादा फिल्म के लिए कृति और कार्तिक को साइन किया गया है।

 कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म

कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म

कृति सेनन इन दिनों अपने आने वाली फिल्म मिमी को लेकर बिजी चल रही है। हाल में ही मिमी का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। मिमी में कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी जो कि सेरोगेसी पर आधारित है।

कार्तिक आर्यन क्यों छाए थे सुर्खियों में

कार्तिक आर्यन क्यों छाए थे सुर्खियों में

हाल में ही करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर होने के चलते कार्तिक आर्यन खूब हैडलाइन्स में छाए थे। खबरें हैं कि कार्तिक और करण जौहर के बीच अनबन जारी है। दोनों के मतभेद के चलते ही दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए थे।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में भूल भुलैया 2, धमाका और हाल में ही नए टाइटल का उन्होंने ऐलान किया। इसका नाम है सत्यनारायण की कथा। साजिद नाडियाडवाला संग कार्तिक आर्यन की ये फिल्म आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X