18 साल बाद.. आमने सामने हुए शाहरूख, सलमान, आमिर.... अक्षय कुमार IGNORE
18 सालों के बाद बॉलीवुड के तीनों खान शाहरूख, सलमान और आमिर एक साथ फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन में आमने सामने दिखे हैं।
मंगलवार को फिल्मफेयर अवार्ड्स ने साल ने अपनी नॉमिनेशन लिस्ट आउट की। फिर क्या था.. हर बार की तरह कई अहम फिल्मों को अवार्ड तो क्या.. नॉमिनेशन लिस्ट में भी जगह नहीं मिल पाई। लेकिन मजेदार बात यह है कि 18 सालों के बाद एक बार फिर बॉलीवुड की 'खान तिकड़ी' बेस्ट एक्टर की दौड़ में आमने सामने दिखे।
शाहरूख खान फिल्म 'फैन', सलमान खान फिल्म 'सुल्तान'.. जबकि आमिर खान को फिल्म 'दंगल' के लिए नॉमिनेट किया गया है। याद दिला दें, इससे पहले साल 1999 में ऐसा मौका आया था, जहां तीनों खान बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में आमने सामने थे। (शाहरूख- कुछ कुछ होता है, सलमान- प्यार किया तो डरना क्या, आमिर- गुलाम)

[400 करोड़ है अगली मंजिल.. लेकिन पहुंचना मुश्किल नहीं.. जानें कैसे!]
वहीं, साल 1996 में भी शाहरूख- डीडीएलजे, आमिर- रंगीला और सलमान- करण अर्जुन के लिए नॉमिनेटेड थे।
बहरहाल, 2017 फिल्मफेयर अवार्ड्स में कई बेहतरीन फिल्मों को नजरअंदाज किया गया है। खासकर अक्षय कुमार की फिल्मों को। वैसे अक्षय कुमार के लिए कोई नई बात नहीं होगी। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देंखे तो फिल्मफेयर में शायद ही अक्षय कुमार का नाम दिखे। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications