OUCH.. सलमान खान ने इनके साथ भी बिगाड़ लिया 'रिश्ता'.. फिल्म के बीच में ही!
अफवाहों की मानें तो, ट्यूबलाइट के सेट पर सलमान खान और कबीर खान के रिश्ते में खटास आ गई है।
जी हां, यहां किसी एक्ट्रेस की बात नहीं हो रही है, बल्कि सलमान खान और कबीर खान की बात है। अफवाहों की मानें तो ट्यूबलाइट के सेट पर दोनों के रिश्ते में कुछ खटास आ रही है। बता दें, सलमान और कबीर खान की यह साथ में तीसरी फिल्म है।
सलमान खान और कबीर खान के बीच क्रिएटिविटी differences होने की बात कही जा रही है। लेकिन जब कबीर खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इन सभी बातों को बकवास बताया। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ऐसी अफवाहें बजरंगी बाईजान के समय भी उड़ी थीं। लेकिन आज वे फिर साथ हैं।
इस निर्देशक के साथ फिर जुड़ेंगे सलमान खान.. 200 करोड़ी फिल्म FINAL

फिल्म ट्यूबलाइट की सेट से सोहेल खान की ताजा तस्वीर देखकर साफ है कि वह पहली तस्वीर सोहेल की ही थी। सू्त्रों की मानें तो फिल्म में सोहेल गूंगे बने हैं। और कहीं ना कहीं इनका किरदार कहानी में काफी अहम है।
कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की थी। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।
ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।
फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग की। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में चल रही है।
कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।
फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर मनाली में हो रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।
ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..


Click it and Unblock the Notifications







