दिल चाहता है 2 में आलिया, परिणीति, श्रद्धा होंगी फाइनल!

आलिया भट्ट ने परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ दिल चाहता है 2 करने की इच्छा जताई थी। अब इस पर फरहान अख्तर का क्या कहना है..आइए जानते हैं।

By Shivani Verma

पिछले साल आलिया भट्ट ने इच्छा जताई थी कि वो फिल्म दिल चाहता है के सीक्वल में काम करें। आलिया ने कहा था कि वो परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर एक साथ इस फिल्म में काम कर सकते हैं। अालिया का कहना था कि इन तीनों का इस फिल्म में एक साथ काम करना वाकई में मज़ेदार आइडिया है।

Alia, Shraddha and Parineeti

वहीं इस बात को फरहान अख्तर ने भी अच्छा आइडिया माना था। अब हाल ही में फरहान अख्तर को आलिया की ये बात याद आ गई और उन्होंने इस पर एक बयान दिया है।

फरहान का कहना है कि मुझे एक इंटरव्यू के दौरान पता चला था कि आलिया, परिणीति और श्रद्धा के साथ फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा बनना चाहती हैं। अब इस बात पर मैं काफी गंभीरता से सोच रहा हूं। फरहान ने कहा कि देखते हैं इस बारे में क्या हो सकता है।

''मैं सलमान खान के साथ काम करने के लिए मर रही हूं....''

और मज़ेदार बात तो ये है कि पिछले ही दिनों फरहान ने दिल चाहता है 2 का शूट शुरू करने की एक ट्वीट में हिंट भी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक फरहान की आलिया के साथ इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ फनी बातचीत भी हुई। फरहान ने बताया कि मेरी उनसे कपूर एंड संस की स्क्रीनिंग के दौरान बातचीत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X