ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण के बाद, संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की फिल्मों की हैट्रिक!
संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का ख्वाब होता है। उनकी फिल्में जितनी भव्य होती हैं, उतनी ही विषय में भी पक्की होती हैं। खामोशी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास से लेकर बाजीराव मस्तानी और पद्मावत तक.. भंसाली के बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ऐसे में दर्शकों को हमेशा उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया के अभिनय से भंसाली इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट हीरा मंडी के लिए भी आलिया को फाइनल कर लिया है।

हालांकि हीरा मंडी फिल्म नहीं, एक वेब सीरिज होने वाली है। इस सीरिज में 10-12 अभिनेत्रियां होंगी, जिसमें से एक किरदार के लिए आलिया को लिया जा रहा है। चूंकि यह एक सीरिज होगी, कहानी में हर किरदार के लिए अच्छा खासा स्कोप रहेगा। ऐसे में आलिया का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications