..................... Ranbir Kapoor reacts to having a baby video goes viral, will get a tattoo after his baby's name | आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी पर रणबीर कपूर का रिएक्शन वीडियो वायरल - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट को चाहिए दो बेटे, प्रेगनेंसी पर रणबीर कपूर का वीडियो वायरल, करवाएंगे अपने बच्चे के नाम का टैटू

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए और फैन्स अभी तक उनकी शादी की तस्वीरों से ही बोर नहीं हुए थे कि इस स्टार कपल ने फैन्स को खुश होने का एक और मौका दे दिया अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस करने के साथ। आलिया ने एक पोस्ट में अपनी और रणबीर कपूर की अस्पताल से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - हमारा बच्चा जल्दी आ रहा है।

अब फैन्स ने इस बात की खुशी रणबीर कपूर के चेहरे पर देख ली है एक वीडियो में जो तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दो ही दिन पहले, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर मीडिया से बातचीत करते दिखे।

alia-bhatt-wants-two-boys-ranbir-kapoor-reacts-to-pregnancy-will-get-a-tattoo-see-viral-videos

इस दौरान, उन्होंने एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा - अभी तो मुझे बहुत काम करना है सर, अभी तक तो खुद के लिए करता था। अब फैमिली बनानी है उनके लिए काम करना है। इस वीडियो के दो ही दिन बाद आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की और अब फैन्स रणबीर के इस वीडियो को सीधा अपने पिता बनने की खुशी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि रणबीर इस वीडियो में फैमिली बनाने की बात करते दिखे और फैन्स का कहना है कि रणबीर कपूर पहले ही अपने आने वाले मेहमान का हिंट दे चुके थे।

करवाएंगे बच्चे के नाम का टैटू

करवाएंगे बच्चे के नाम का टैटू

इससे पहले, एक इंटरव्यू में बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया था कि अगर वो कभी टैटू बनवाते हैं तो वो या तो उनका लकी नंबर 8 होगा या फिर हो सकता है कि वो अपने बच्चे के नाम का टैटू करवा लें। बस ये बात फैन्स को अब तक याद है और वो इस बात पर यकीन कर चुके हैं कि रणबीर का ये टैटू जल्दी ही दिख सकता है।

आलिया को चाहिए दो लड़के

आलिया को चाहिए दो लड़के

दूसरी तरफ, आलिया भट्ट का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो बता रही हैं कि उन्हें दो बेटे चाहिए। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपने घर वास्तु की बालकनी में सात फेरे लिए। इस समारोह में केवल दोनों के परिवार और कुछ बेहद खास दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों मीडिया के लिए तस्वीरें खिंचवाने बाहर ज़रूर आए थे।

आलिया हैं दाल चावल

आलिया हैं दाल चावल

शमशेरा ट्रेलर लॉन्च के दौरान, रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं जानता हूं कि मेरी ही फिल्म का डायलॉग है - शादी Is दाल चावल for पचास साल till you die. Life में थोड़ा टंगड़ी कबाब, कीमा पाव, हाका नू़डल्स भी तो होना चाहिए। लेकिन मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि दाल चावल खाना बेस्ट होता है। आलिया मेरी ज़िंदगी के दाल चावल का तड़का, पापड़, अचार सब कुछ है।

रणबीर - आलिया की पहली तस्वीर

रणबीर - आलिया की पहली तस्वीर

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई। ये तस्वीर संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को इस साल उनके जन्मदिन पर गिफ्ट की थी। संजय लीला भंसाली ने करीब 18 साल पहले, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बालिका वधू रीमेक में इमैजिन किया था।इतना ही नहीं, दोनों साथ में कैसे लगेंगे ये देखने के लिए संजय लीला भंसाली ने 12 साल की आलिया भट्ट और 22 साल के रणबीर कपूर का एक लुक टेस्ट भी किया था।

18 साल पहले का वाकया

18 साल पहले का वाकया

18 साल पहले, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली को ब्लैक में रानी मुखर्जी के बचनप के किरदार का ऑडीशन देने पहुंची थीं और रणबीर कपूर भंसाली को ब्लैक में असिस्ट कर रहे थे। आलिया भट्ट ने अपने ऑडीशन से संजय लीला भंसाली को मंत्रमुग्ध कर दिया था। और भंसाली ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रणबीर कपूर को सलाह दी कि आकर आलिया के बगल में बैठ जाएं। रणबीर ने तुरंत ही भंसाली के आदेश का पालन किया।

आलिया के बचपन का क्रश रणबीर

आलिया के बचपन का क्रश रणबीर

इसके बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया को कहा कि रणबीर के कंधे पर अपना सर रखेें। आलिया सकुचा गईं। लेकिन हर कोई तब हैरान रह गया जब कैमरा ऑन होते ही आलिया ने ठीक वैसा ही किया जैसा कि भंसाली ने कहा। भंसाली को 12 साल की आलिया और 22 साल के रणबीर में बालिका वधू की जोड़ी दिखने लगी। उन्होंने तुरंत दोनों की कुछ तस्वीरें खींची। लेकिन ये फिल्म कभी शुरू नहीं हो पाई। एक और इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि रणबीर कपूर उनके पहले क्रश थे और उनके कमरे में रणबीर का बड़ा सा पोस्टर था।

पूरा परिवार मना रहा है खुशियां

पूरा परिवार मना रहा है खुशियां

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने 21 साल की उम्र में बताया था कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं लेकिन रणबीर को इस बारे में कोई आईडिया नहीं। खैर, अब 29 साल की आलिया भट्ट, मिसेज़ रणबीर कपूर बन चुकी हैं और मां बनने वाली हैं। इस बात से पूरा कपूर परिवार और भट्ट परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं। कुछ ने ये खुशी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है तो कुछ ने इंटरव्यू के ज़रिए बताया कि वो कितने खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X