Oppss.. संजय दत्त की कमबैक फिल्म.. इस TOP एक्ट्रेस ने किया REJECT
सूत्रों की मानें तो आलिया भट्ट ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' को रिजेक्ट कर दिया है।
नई एक्ट्रेसस की बात करें तो आलिया भट्ट साफ तौर पर सबकी पहली पसंद में से एक हैं। हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता है। लेकिन आलिया हमेशा से अपनी फिल्मों का चुनाव काफी ध्यान से करती आई हैं और आगे भी वे ऐसा ही करना चाहती हैं।
शायद इसीलिए हाल में उन्होंने एक बड़ी फिल्म रिजेक्ट कर दी। जी हां, सूत्रों की मानें तो आलिया ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' को रिजेक्ट कर दिया है।
बॉलीवुड की HOT एक्ट्रेसस.. और शाहरूख खान, ऋतिक.. ऊफ्फ

उमंग कुमार के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक एक्शन- ड्रामा होगी, जहां पिता- बेटी के रिश्ते के इर्द गिर्द कहानी बुनी जाएगी। संजय दत्त फिल्म में बेटी के किरदार के लिए आलिया भट्ट को लेना चाहते थे। लेकिन आलिया ने सिरे से फिल्म को रिजेक्ट कर दी।
खबर तो यहां तक है कि संजय दत्त ने आलिया के मेंटर करण जौहर और पिता महेश भट्ट से भी इस बारे में बात की। लेकिन आलिया अपने फैसले पर अडिग हैं। हम्मम.. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर संजय दत्त की बेटी का रोल किस एक्ट्रेस की झोली में जाता है।


Click it and Unblock the Notifications