आलिया भट्ट की अगली फिल्म तय? जूनियर NTR के साथ 300 करोड़ी फिल्म में करेंगी रोमांस!
निर्देशक कोराताला शिवा की अगली फिल्म में जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। ये एक मेगा बजट और बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म है जिससे फिल्म एक्ट्रेस को लेकर नई डिटेल सामने आ रही है। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी, इसे लेकर डिटेल सामने आ रही है।
कोराताला और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का नाम NTR 30 बताया जा रहा है। जिसका 300 करोड़ी बजट इस फिल्म को बेहद खास बनाता है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर इमोशनल थ्रिलर होगी।

फिलहाल दो एक्ट्रेस का नाम आगे चल रहा है। अटकले लगाई जा रही हैं कि जूनियर एनटीआर के अपोसिट कियारा आडवाणी या आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस के नाम की फिलहाल चर्चा है। अफवाहें हैं कि शिवा एक एक्शन ड्रामा लेकर आ रहे हैं जिसमें वह जूनियर एनटीआर को लीड रोल में लेने वाले हैं।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर NTR के अपोसिट प्रेमिका की भूमिका निभाने के लिए आलिया भट्ट से संपर्क किया गया। सूत्रों का तो ये कहना है कि आलिया भट्ट इस ऑफर को लेकर उत्साहित हैं।

आरआरआर
बता दें आलिया भट्ट आरआरआर में साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। आरआरआर में सीता के किरदार में आलिया नजर आएंगी और इस फिल्म से उनका लुक भी रिलीज हो चुका है।

कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट
NTR 30 के लिए सोशल मीडिया व इंडस्ट्री गलियारे में दो एक्ट्रेस का नाम आगे चल रहा है। पहले सिर्फ कियारा का नाम लिया जा रहा था लेकिन अब आलिया भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है।

ऑफिशियल नहीं
अभी तक इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट की ओर से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है और न ही NTR 30 मेकर्स ने इस बारे में डिटेल दी है।

ब्रह्मास्र
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र भी है जिसमें वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की जान आलिया भट्ट ही हैं और महिला केंद्रित इस फिल्म के ट्रेलर को पहले ही खूब प्यार मिल चुका है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में रॉकी और रानी की प्रेम में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस जोड़ी को इससे पहले जोया अख्तर की गली बॉय में देखा गया था।

जी ले जरा
कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। पहला मौका होगा जब बॉलीवुड की ये तीनों एक्ट्रेस एक साथ फिल्म में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications